SINGRAULI – चितरंगी में सिविल न्यायालय के संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ चितरंगी का क्रमिक अनशन शुरू

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, December 9, 2025 6:32 PM

SINGRAULI - चितरंगी में सिविल न्यायालय के संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ चितरंगी का क्रमिक अनशन शुरू
Google News
Follow Us

सिंगरौली जिले के तहसील चितरंगी में सिविल न्यायालय के संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ चितरंगी अध्यक्ष बीपी सिंह के नेतृत्व में वकीलों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। इस दौरान अनशन पर बैठे वकीलों ने चितरंगी में न्यायायल के शीघ्र गठन की मांग करते रहे। वहीं बजट निर्गत करने में हो रही देरी को लेकर सरकार के विरोध में नारे भी लगाते रहे। अधिवक्ताओं ने कहाकि सिविल न्यायालय संचालन हेतु सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं, लेकिन राज्य शासन द्वारा बजट अब तक स्वीकृत नहीं किया गया। बजट न मिलने के अभाव में सिविल न्यायालय का संचालन नहीं हो पा रहा है, जबकि जबलपुर हाईकोर्ट स्पष्ट आदेश जारी कर चुका है। न्यायालय शुरू न होने से आमजन भी नाराज हैं, क्योंकि उन्हें वैढ़न व देवसर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता न्यायालय को जल्द शुरू कराने की मांग पर अडिग हैं। इस आंदोलन को स्थानीय जनता का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है। अधिवक्ता संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक सिविल न्यायालय का संचालन प्रारंभ नहीं किया जाता, क्रमिक अनशन अनवरत जारी रहेगा।

SINGRAULI - चितरंगी में सिविल न्यायालय के संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ चितरंगी का क्रमिक अनशन शुरू
SINGRAULI – चितरंगी में सिविल न्यायालय के संचालन की मांग को लेकर अधिवक्ता संघ चितरंगी का क्रमिक अनशन शुरू

 

AMEZON

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment