MP NEWS : मध्य प्रदेश के शहडोल ज़िले ( MP ) के जैतपुर थाना क्षेत्र के कोठीताल गाँव में बीती रात हुई एक हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गाँव में सन्नाटा पसर गया। गाँव में रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े की साँप के काटने से मौत हो गई। साँप कमरे में सो रहे जोड़े के बिस्तर में घुस गया और दोनों को डस लिया। परिजन दोनों को अस्पताल ( MP ) भी ले गए, लेकिन आधे घंटे के अंतराल में पहले पति और फिर पत्नी की मौत हो गई।
रात में बिस्तर पर आई ‘मौत’
कोठीताल गाँव ( MP ) निवासी 23 वर्षीय ईश्वरभान पलिहा और उनकी पत्नी 20 वर्षीय सुषमा पलिहा ( MP ) कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान रात में दोनों साँप के काटने का शिकार हो गए। रात करीब 2:30 बजे पत्नी की तबियत खराब हुई तो उसने अपने पति को बताने की कोशिश की, लेकिन पति पहले ही बेहोश हो चुका था। दोनों की तबीयत बिगड़ती देख महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ( MP ) ले गए।

एक साल पहले हुई थी शादी
पति ईश्वरभान की शाम करीब 4 बजे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई और आधे घंटे बाद पत्नी सुषमा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत की इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है और पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। परिजनों ने बताया कि ईश्वरभान और सुषमा की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। जब पति-पत्नी का अंतिम संस्कार एक साथ घर से निकाला गया तो पूरा गांव रो पड़ा।








