उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बेटे को कई महीनों से पिता और अपनी पत्नी के बीच अवैध संबंधों का शक था. इस बीच कई बार उसे संदेह भी हुआ. यहां तक कि पिता और पत्नी की हरकतें और हावभाव भी संदेश के घेरे में थे.
घर लाइए छोटे बच्चो के लिए अपना स्वमिंग पुल
इसको लेकर बेटा अंदर ही अंदर नाराज भी था. करीब एक सप्ताह पहले पत्नी ने बेटे को जन्म दिया तो शक बढ़ गया, जबकि उसकी शादी एक साल पहले हुई थी. इस बीच पिता और बीवी के बीच अवैध संबंध का शक ज्यादा ही बढ़ा तो बेटा गुस्से से भर गया और आखिरकार दोनों की गोली मार हत्या कर दी. इसी शक में उसने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से ही दोनों की हत्या कर दी. इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया.
देखिये चांदी के मंगलसूत्र के खूबसूरत डिजाइन
पूरा मामला कोतवाली खुर्जा नगर के गांव कलंदरगढ़ी की है. मोमिन गांव में क्लीनिक चलाता है. आरोप है कि गांव कलंदरगढ़ी के रहने वाले मोमिन नाम के शख्स को शक था कि उसके पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी शना के बीच अवैध संबंध था.
Dabur ग्लूकोज डी इंस्टेंट एनर्जी हेल्थ ड्रिंक 450g 50g फ्री पाएं
आरोपी को अपनी पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था. ऐसे में उसने तमंचे से दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वारदात के आधे घंटे के अंदर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि पिता पिता रियाजुद्दीन और उसकी पत्नी शना की मौत हो गई.
कई महीनों से था पिता और पत्नी के अवैध संबंध का शक
उधर, डबल मर्डर की सूचना मिलते पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू दी गई है. पुलिस ने दोनों शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, मोमिन की एक साल पहले शादी हुई थी. शुरुआत में दोनों के बीच संबंध बहुत ही अच्छे रहे. इस बीच करीब 10 दिन पहले ही पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. मोमिन को कई महीनों से पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंधों का शक था.
बाथरूम मिरर खरीदने के लिए क्लीक कीजिये, देखे ऑफर
पिता की मौके पर ही मौत
उधर, डबल मर्डर में एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि मोमीन नामक शख्स ने अपने पिता रियाजुद्दीन और पत्नी सना की गोली मारकर हत्या कर दी. हैरत की बात यह है कि यह लाइसेंसी पिस्टल रियाजुद्दीन की थी. रियाजुद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सना को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था. वहीं, इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. आरोपी मोमिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की मानें तो दोनों बेहद करीब से गोली मारी गई, इसके चलते पिता की मौके पर ही मौत हो गई.








