Railway Fare Hike : रेल किराया बढ़ा, सफर ₹11 तक महंगा

By: शुलेखा साहू

On: Monday, December 22, 2025 8:11 AM

Railway Fare Hike : रेल किराया बढ़ा, सफर ₹11 तक महंगा
Google News
Follow Us

Railway Fare Hike :  रेलवे मंत्रालय ने रविवार को यात्री किराया बढ़ा दिया। नई दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी। इसके मुताबिक सामान्य श्रेणी में 215 किमी तक यात्रा करने वालों पर नई दरें लागू नहीं होंगी, लेकिन यदि सफर 215 किमी से ज्यादा का है तो सामान्य श्रेणी में हरेक किलोमीटर पर एक पैसा, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन- एसी श्रेणी में 2 पैसा और एसी श्रेणी में भी किराया 2 पैसा प्रति किलोमीटर 1 बढ़ेगा।

Railway Fare Hike :  मान लें कि जबलपुर से इंदौर  555 किलोमीटर दूर है, तो नॉन एसी और एसी में 11 रु. अतिरिक्त लगेंगे। इसी प्रकार जबलपुर से दिल्ली तक का किराया 18 रुपए तो मुंबई जाने के लिए 20 रुपए ज्यादा देने होंगे। हालांकि उपनगरीय सेवाओं और मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारकों के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है यानी रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है।

Railway Fare Hike :  मंत्रालय ने बताया कि यह बढ़ोतरी ऑपरेशनल खर्चों को संतुलित करने के लिए की गई है, लेकिन इसका असर यात्रियों पर कम से कम रखने की कोशिश की गई है। गौरतलब है कि किराया बढ़ोतरी से इतर इंडियन रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के दौरान आठ जोन में 244 अतिरिक्त ट्रिप के साथ स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बनाई है। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर रेलवे अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा करेगा।

Railway Fare Hike :  – देश में कितने यात्री रोज रेल से सफर करते हैं?

करीब 2.40 करोड़ यात्री | रोज 13 हजार से अधिक ट्रेनें चलती हैं, जो 7 हजार स्टेशनों को कवर करती हैं। अभी देश में 22593 ट्रेनें हैं। इनमें 13452 यात्री ट्रेनें हैं, बाकी मालगाड़ियां 2024-25 में करीब 715 करोड़ लोगों ने रेल में सफर किया था। इनमें से 81 करोड़ ने रिजर्व टिकट पर यात्रा की, बाकी ने जनरल या स्लीपर में सफर किया।

Railway Fare Hike :  रेल मंत्रालय को किराया क्यों बढ़ाना पड़ा ?

रेलवे का तर्क है कि देशभर में ट्रेनों का ऑपरेशनल खर्च बढ़कर 2.63 लाख करोड़ रु. तक पहुंच गया है। इनमें रेल सुरक्षा खर्च 1.15 लाख करोड़ है। किराया बढ़ने से सालाना 600 करोड़ रु. की अतिरिक्त कमाई होगी।

Railway Fare Hike :  किस क्लास के टिकट का कितना किराया बढ़ेगा?

सफर 215 किमी से ज्यादा है तो जनरल पर 1 पैसा, मेल-एक्सप्रेस के स्लीपर में 2 पैसा और एसी में 2 पैसा प्रति किमी बढ़ा है। नॉन एसी क्लास में 500 किमी के सफर पर

Railway Fare Hike :  इंडियन रेलवे…. दूसरी सबसे बड़ी मालगाड़ी सेवा

रेलवे मंत्रालय ने बताया कि भारतीय रेलवे अब दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मालगाड़ी सेवा बन चुकी है। 2023-24 में रोजाना औसतन 11,724 मालगाड़ी चली थीं। हाल ही में त्योहारों के दौरान रेलवे ने 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाईं।

Railway Fare Hike : रेल किराया बढ़ा, सफर ₹11 तक महंगा
Railway Fare Hike : रेल किराया बढ़ा, सफर ₹11 तक महंगा

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment