Ratan Tata Passes Away : नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन, देश में शोक की लहर

Ratan Tata Passes Away : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार शाम को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रतन टाटा 86 साल के थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी.

दरअसल, बुधवार शाम को उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी. कुछ घंटों बाद खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रतन टाटा का जाना देश के लिए बड़ी क्षति है. हालाँकि, देश उन्हें कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने देश के लिए कई बड़े काम किये हैं.

Ratan Tata Passes Away – टाटा ग्रुप को बुलंदियों तक पहुंचाने में रतन टाटा ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने देश और आम लोगों के लिए कई काम किए, जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। रतन टाटा एक उदार व्यक्ति थे और मुसीबत के समय देश की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे।

दो दिन पहले ही बताया था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं.

इससे पहले सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके बाद खुद रतन टाटा के एक्स (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया गया था. यह पोस्ट लिखी गई थी मेरी चिंता करने के लिए आप सभी को धन्यवाद! मैं बिल्कुल ठीक हूं. चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, मैं उम्र से संबंधित बीमारियों की नियमित जांच के लिए अस्पताल में हूं।

Ratan Tata Passes Away – अरबपति व्यवसायी और परोपकारी रतन टाटा 86 वर्ष के थे, उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था। वह 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और इस दौरान उन्होंने बिजनेस क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए और देश के सबसे पुराने बिजनेस घरानों में से एक टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाया।

रतन टाटा के व्यक्तित्व पर नजर डालें तो वह न सिर्फ एक बिजनेसमैन थे बल्कि एक सरल, नेक और उदार इंसान भी थे। वह सदैव देश के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। ऐसे कई उदाहरण हैं कि कैसे वह अपने ग्रुप से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी को भी अपना परिवार मानते हैं और उनका ख्याल रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

 

Rangoli Designs Rangoli :महज 15 मिनट में बनाएं बाल गोपाल की यह खूबसूरत रंगोली

Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए

Gold and Silver Price : सोने-चांदी के कीमत में बढ़ोतरी, जानें अपने शहर का ताज़ा रेट

हमारी अन्य खबर पढ़ने और देखने के लिए हमारे व्हाट्सएपग्रुप में आज ही जुड़िये और पाइये हर मिनिट ताजा खबर

Exit mobile version