नगर निगम के खराब सड़कों कारण हो रहे हादसे, पलट रहे हैं वाहन, देखे वीडियो

Vijay

Vijay

24 Jul 2026 1 min read
Text Size:
नगर निगम के खराब सड़कों कारण हो रहे हादसे, पलट रहे हैं वाहन, देखे वीडियो
Share:

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना के अंबेडकर चौक के पास सड़क की बदहाली की तस्वीर लगातार निकलकर सामने आ रही है। आये दिन हादसे हो रहे हैं और इस हादसों के कारण स्थानीय व्यापारियों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे की अंबेडकर चौक के पीछे की सड़क लगातार खराब है और बड़े-बड़े गड्ढे और गड्ढों में पानी होने के कारण आए दिन संतुलन बिगड़ने से ऑटो रिक्शा व हाथ ठेला पलट जाते हैं। जल भराव के कारण सड़क टूटने का सही अंदाजा नहीं होता है, जिसके कारण हादसे हो जाते हैं, आज भी शाम अंबेडकर चौक के पीछे एक ई रिक्शा वाहन पलट गया जिसके कारण वाहन को काफी नुकसान भी पहुंचा है।

 

Comments (0)