CSP उमेश प्रजापति और SDOP राहुल सैयाम के तबादले, हेमंत कुमार और ललित बैरागी संभालेंगे जिम्मेदारी

वही हेमंत कुमार को सिंगरौली जिले के नगर पुलिस अधीक्षक विंध्य नगर जिला सिंगरौली के रूप में पदस्थापना हुई है। वहीं दूसरी ओर ललित बैरागी को एसडीओपी चितरंगी सिंगरौली के रूप में पदस्थ किया गया है।

Vijay

Vijay

28 Jun 2026 1 min read
Text Size:
CSP उमेश प्रजापति और SDOP राहुल सैयाम के तबादले, हेमंत कुमार और ललित बैरागी संभालेंगे जिम्मेदारी
Share:
मध्य प्रदेश में गृह विभाग ने शनिवार रात लगभग 65 पुलिस अधिकारी के तबादले कर दिए हैं। राज्य पुलिस सेवा के अफसर में  जबलपुर उज्जैन पीथमपुर ग्वालियर सहित अन्य नगर पुलिस अधीक्षक शामिल है। 
 
आदेश में बालाघाट के हाफ फोर्स में भी डीएसपी स्तर के 18 अफसर को सहायक सेनानी में पदस्थ किया गया है।
 
इसके अलावा बालाघाट जिले में ही एसडीओपी के पद पर चार राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी पदस्थ किए गए। 
 
जिन अधिकारियों को बालाघाट जिले में हाफ फोर्स में पदस्थ किया गया है उनके नाम उदित मिश्रा, आकाश,  अभिलाष कुमार भलावी, रवि, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार,  अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर, राकेश आर्य, आयुष कुमार,  सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सैयाम शामिल है। 
 
आपको बता दे की सिंगरौली जिले के विंध्य नगर CSP की कमान संभाल रहे उमेश प्रजापति एवं चितरंगी एसडीओपी के रूप में कार्य संभाल रहे राहुल कुमार सैयाम को सहायक सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट के रूप में पदस्थ कर दिया गया है। 
 
वही हेमंत कुमार को सिंगरौली जिले के नगर पुलिस अधीक्षक विंध्य नगर जिला सिंगरौली के रूप में पदस्थापना हुई है। वहीं दूसरी ओर ललित बैरागी को एसडीओपी चितरंगी सिंगरौली के रूप में पदस्थ किया गया है।

Comments (0)