78 हजार की रिश्वत ते वनपाल गिरफ्तार
रीवा - लकड़ी लोड ट्रक पकड़ने के बाद छोड़ने और जुर्माना राशि कम करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले वनपाल को लोकायुक्त की टीम ने पहली किश्त के रूप में 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
Vijay
रीवा - लकड़ी लोड ट्रक पकड़ने के बाद छोड़ने और जुर्माना राशि कम करने के नाम पर रिश्वत की मांग करने वाले वनपाल को लोकायुक्त की टीम ने पहली किश्त के रूप में 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा है।
पुर्वा फाल के समीप ढाबा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए वनपाल दिनेश कुमार पिता राजितराम 41 वर्ष पर आरोप है कि 2 लाख की डिमांड की गई थी रीवा जिले में शनिवार को हुई इस कार्रवाई को लेकर लोकायुक्त एसपी योगेश्वर शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक नीरज यादव निवासी सीतापुर द्वारा 10 जुलाई को शिकायत की गई थी कि 7 जुलाई को वह अपने वाहन में लकड़ी लोड कर मुरादाबाद जा रहा था। वन विभाग के कर्मचारी द्वारा वाहन को पकड़ा गया। जिसे छोड़ने वनपाल दिनेश कुमार ने 2 लाख रुपए की मांग की।