MP - मंत्री प्रतिमा बागरी का जाति प्रमाण-पत्र विवादों में
बागरी को जारी नोटिस में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति की बैठक 6 जुलाई को होना है। इसमें उन्हें जाति सतना निवासी होने संबंधी साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है।
Vijay
भोपाल - मप्र की नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी को अनुसूचित जाति विकास विभाग ने मंगलवार को जाति और मूल निवासी संबंधी प्रमाण पेश करने के लिए नोटिस दिया है।
बागरी को जारी नोटिस में राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति छानबीन समिति की बैठक 6 जुलाई को होना है। इसमें उन्हें जाति सतना निवासी होने संबंधी साक्ष्य और अभिलेख प्रस्तुत करने को कहा गया है।
नोटिस में कहा गया कि अनुसूचित जाति वर्ग के संदेहास्पद जाति प्रमाण पत्र की जांच के लिए गठित समिति की बैठक में 11 बजे व्यक्तिगत उपस्थित होना है। बागरी का जाति प्रमाण-पत्र विवादों में है।