MP - छुट्टी के दिन लूट के इरादे से बैंक में घुसा करोड़पति व्यवसायी, पुलिस ने पकड़ा

पेट्रोल में डूबे पटाखे, कटर, छैनी व धारदार हथियारों से करीब 24 घंटे तक वह तिजोरी को काटने की कोशिश करता रहा। गनीमत रही कि कोई चोरी नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सत्कार तिराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक कर्मचारी जरूरी दस्तावेज लेने बैंक गया था। बैंक के शटर का लॉक बाहर से टूटा था। संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। 

Vijay

Vijay

28 Jun 2026 1 min read
Text Size:
MP - छुट्टी के दिन लूट के इरादे से बैंक में घुसा करोड़पति व्यवसायी, पुलिस ने पकड़ा
Share:

छिंदवाड़ा - छिंदवाड़ा में गजब मामला सामने आया। यहां नागपुर रोड पर ऑटो पार्ट्स की दुकान व करोड़ों की जमीन का मालिक चंद्रप्रकाश लोखंडे बैंक की तीन दिन की छुट्टी होने का फायदा उठाकर महज 1 करोड़ के कर्ज के चक्कर में बैंक लूटने निकल पड़ा। हालांकि पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

पेट्रोल में डूबे पटाखे, कटर, छैनी व धारदार हथियारों से करीब 24 घंटे तक वह तिजोरी को काटने की कोशिश करता रहा। गनीमत रही कि कोई चोरी नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सत्कार तिराहा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में एक कर्मचारी जरूरी दस्तावेज लेने बैंक गया था। बैंक के शटर का लॉक बाहर से टूटा था। संदेह होने पर उसने पुलिस को सूचना दी। 

सीसीटीवी कैमरे में हलचल देख आरोपी ने बैंक के अंदर पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए। इससे धुएं के गुबार छा गया। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिसकर्मी अंदर घुसे तो वहां मौजूद आरोपी को देख चौंक गए। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

शहर में करोड़ों की जमीन, ऑटो पार्ट्स का व्यापार भी

आरोपी चंद्रप्रकाश का चंदनगांव में बंगला, प्लॉट व नरसिंहपुर रोड में हाल ही में खरीदी गई करीब तीन करोड़ रुपए की जमीन है। इसके अलावा नागपुर रोड़ डीडीसी कॉलेज के सामने 30 साल पुरानी ऑटो पार्ट्स की दुकान भी है। 

पेट्रोल में डूबे हुए पटाखे और औजार मिले

आरोपी के पास से पुलिस को एक थैले में करीब 60 रस्सी बम, पेट्रोल, कटर, छैनी, हथौड़ा व अन्य औजार मिले। कुछ पटाखे पेट्रोल में भीगे हुए भी थे।

तीन दिन की छुट्टी होने का फायदा उठाकर आरोपी बैंक के अंदर लूट के इरादे से घुसा था। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले की जांच की जा रही है।  अजय पांडे, एसपी छिंदवाड़ा

Comments (0)