नरोत्तम का टिकट कटा, दतिया में बवाल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, देखे वीडियो

तिवारी पार्टी में पूर्व संभागीय संगठन मंत्री और मप्र हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले तिवारी लंबे समय से पार्टी संगठन में काम करते आ रहे हैं। नरोत्तम का टिकट कटने की सूचना के बाद दतिया के बाजार बंद करा दिए गए। समर्थक सड़कों पर आ गए। भाजपा ऑफिस में ताले जड़ दिए गए।

Vijay

Vijay

11 Jul 2026 1 min read
Text Size:
नरोत्तम का टिकट कटा, दतिया में बवाल, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, देखे वीडियो
Share:

भोपाल / दतिया - मप्र में उपचुनाव पर स्टे की मांग वाली याचिका दिल्ली हाई कोर्ट से खारिज हो गई। इसके तुरंत बाद भाजपा ने दतिया सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। लेकिन पिछले एक माह से प्रचार में व्यस्त पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट ना देकर भाजपा ने संघ के करीबी आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

 

तिवारी पार्टी में पूर्व संभागीय संगठन मंत्री और मप्र हाउसिंग बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रह चुके हैं। दतिया जिले के भांडेर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले तिवारी लंबे समय से पार्टी संगठन में काम करते आ रहे हैं। नरोत्तम का टिकट कटने की सूचना के बाद दतिया के बाजार बंद करा दिए गए। समर्थक सड़कों पर आ गए। भाजपा ऑफिस में ताले जड़ दिए गए।

 

भाजपा की पूरी जिला कार्यकारिणी ने पार्टी आलाकमान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सभी ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया। इस विरोध से प्रदेश हाईकमान से दिल्ली को भी अवगत करा दिया है। वहीं, आशुतोष ने कहा कि नरोत्तम उनके अभिभावक हैं। वह उनके मार्गदर्शन और समर्थन से ही चुनाव लड़ेंगे।


सामूहिक इस्तीफे

जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सामूहिक इस्तीफा भेज दिया है। जिलाध्यक्ष के साथ महामंत्री अतुल भूरे चौधरी, कुलदीप यादव, मंडल अध्यक्ष सीतापुर, जनपद उपाध्यक्ष के बेटे प्रशांत दांगी, सीतापुर मंडल के महामंत्री मनीष मिश्रा ने हस्ताक्षर किए हैं। इस्तीफे में जिलाध्यक्ष कुशवाह की ने ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के नाम भी लिखे गए हैं। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र के सभी 6 मंडल अध्यक्षों, मोर्चा अध्यक्षों, पार्षदों और 291 बूथ अध्यक्षों ने भी अपने पदों से त्यागपत्र देने का जिक्र किया है। जिलाध्यक्ष कुशवाह ने साफ चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे के भीतर डॉ. नरोत्तम मिश्रा को दोबारा प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया तो सभी कार्यकर्ता भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से हमेशा के लिए इस्तीफा दे देंगे।

 


सर्वे में कमजोर दिखने पर दिल्ली ने बदला नाम

तीन महीने पहले से चुनावी मोड में आ चुके पूर्व मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को बड़ा झटका लगा है। दतिया उपचुनाव के चेहरे के तौर पर मप्र भाजपा ने दिल्ली को प्रमुखता से नरोत्तम का नाम बताया तो दिल्ली से निर्देश मिले कि पैनल भेजो।

 

आनन-फानन में गुरुवार की देर रात पैनल तैयार हुआ। इसमें नरोत्तम का नाम पहले नंबर पर, दूसरे पर आशुतोष तिवारी और तीसरा नाम कालीचरण कुशवाह रखा गया। शुक्रवार को दोपहर के समय केंद्रीय संगठन की ओर से राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश को कहा गया कि वे नरोत्तम से बात करके बताएं कि टिकट किसे दिया जा रहा है।

 

सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के स्तर पर तीन चरणों में सर्वे कराया गया और फीडबैक लिया गया। सभी में नरोत्तम की स्थिति कमजोर बताई गई। इसी के बाद शिवप्रकाश की ओर से नरोत्तम को टिकट नहीं मिलने की बात बताई गई। सूत्रों की मानें तो विरोध का नरोत्तम पर विपरीत असर ही होगा।

 

 

Comments (0)