प्राइवेट पार्ट काटकर विदेश में भेजने की साजिश! भोपाल में रूपये के लालच में मासूम की हत्या
रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिक संदेही को पुलिस ने गिरफ्तार किया, संदेही नेहा समेत अन्य को हिरासत में लिया गया है, पुलिस करीब 13 लोगों से पूछताछ कर रही है । जिनमें से कई नाबालिक भी शामिल हैं।
Vijay
मध्य प्रदेश के भोपाल से हैरान कर देने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक 17 वर्षीय किशोर की हत्या कर दी गई। पुलिस को अंदेशा है कि महज 2 करोड रुपए कमाने के लालच में किशोर को निशाना बनाया गया है। पूरा मामला भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र का है, किशोर अपने परिवार का इकलौता बेटा था वह मोती मस्जिद इकबाल मैदान और आसपास इलाकों में फेरी लगाकर पेन कॉपी बेचता था। उसकी कमाई से ही परिवार का खर्च चलता था।
यह पूरा मामला करीब 5 दिन बाद 11 अगस्त को खुला, जब 11 अगस्त को शव छोटे तालाब के पास से बरामद हुआ, शव की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई, उसके बाद में कपड़े और चप्पलों के आधार पर 14 अगस्त को परिजनों ने उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
13 लोगों से हुई पूछताछ
रविवार को मुखबिर की सूचना पर एक नाबालिक संदेही को पुलिस ने गिरफ्तार किया, संदेही नेहा समेत अन्य को हिरासत में लिया गया है, पुलिस करीब 13 लोगों से पूछताछ कर रही है । जिनमें से कई नाबालिक भी शामिल हैं।
गुप्तांग काटकर करोड़ों कमाने का था लालच
पुलिस सूत्र के अनुसार कुछ लोगों ने नाबालिक को कथित तौर पर लालच दिया था कि शरीर का एक विशेष अंग विदेश भेज कर करोड रुपए कमाए जा सकते हैं। इसी लालच में किशोर को मदद का भरोसा दिखाकर सुनसान इलाके में ले गए और घटना को अंजाम दिया।
शव का एक हिस्सा गायब
आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस ने कई संभावित ठिकानों पर छापा मारा, छोटे तालाब और आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी की गई, लेकिन शव का एक हिस्सा अब तक पुलिस ने बरामद नहीं कर पाया है।