स्थगन आदेश के बावजूद सरकारी जमीन पर कर रहे हैं धान की रोपाई, कलेक्टर से हुई मामले की शिकायत
Vijay
सिंगरौली जिले के सरई तहसील का मामला है जहां सरई तहसील के अंतर्गत गन्नई गांव में तहसीलदार के न्यायालय से जारी स्थगन आदेश की अवहेलना का मामला सामने आया है । आदेश के बावजूद गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा मध्य प्रदेश शासन की जमीन पर जबरन धन की रोपाई की जा रही है । इस मामले को लेकर पीड़ित ग्रामीण आज कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचा है दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की गुहार लगाई है।
पूरा मामला गन्नई गांव का है जहां संतोष कुमार वैश्य ने आज जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि गांव की सरकारी जमीन जो कि मध्य प्रदेश शासन के नाम पर दर्ज है। इस भूमि पर दयाराम बैस और मायाराम वैश्य द्वारा बेदखली कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। मामले को गंभीरता लेते हुए 21 जुलाई 2026 को भी स्थगन का आदेश जारी किया गया था। बावजूद तहसीलदार के स्थगन के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है । वही दबंगों द्वारा धान की रोपाई भी की जा रही है। आवेदक संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि तहसीलदार द्वारा हल्का पटवारी गन्नई से मौके स्थित का प्रतिवेदन भी मंगवाया था पटवारी द्वारा जांच में इस बात की पुष्टि हुई कि कोर्ट स्थगन के बावजूद सरकारी जमीन पर धान की रोपाई की जारl रही है। बावजूद अब तक कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। आज वही पीड़ित गांव के लोग कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचकर आवेदन देते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है और यह मांग की है कि सरकारी जमीन को इन दबंगों से मुक्त करा लिया जाए।