सागर में पुलिस निकली बंदूक की तलाश में, मिल गए 3 करोड रुपए
सोशल मीडिया पर सौरभ ने एक बंदूक के साथ फोटो खींच कर वायरल की थी जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में थी और जैसे ही घर पहुंची पुलिस को तो हथियार नहीं मिला लेकिन उसके कमरे से करीब 3 करोड रुपए से ज्यादा की नगदी देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गई।
Vijay
मध्य प्रदेश के सागर जिले से खबर है सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र के तीली तिहारी के पास जब पुलिस अचानक सौरभ अहिरवार नामक युवक के घर पर छापेमारी की तो हैरान रह गई।
सोशल मीडिया पर सौरभ ने एक बंदूक के साथ फोटो खींच कर वायरल की थी जिसके आधार पर पुलिस उसकी तलाश में थी और जैसे ही घर पहुंची पुलिस को तो हथियार नहीं मिला लेकिन उसके कमरे से करीब 3 करोड रुपए से ज्यादा की नगदी देखकर पुलिसकर्मी दंग रह गई।
नगदी इतना भारी मात्रा में था कि पुलिस को नोट गिरने वाली मशीन भी बुलानी पड़ी, काफी देर तक चली प्रक्रिया के बाद नोटों की गिनती भी की गई। हालांकि आधिकारिक आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया कि रुपए कितने थे लेकिन सूत्र बताते हैं कि करीब 3 करोड रुपए नगद पुलिस ने जप्त किया है।
गंभीरता को देखते हुए खुद पुलिस अधीक्षक भी सौरभ के घर पहुंचे और परिवार वालों से पूछताछ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह रकम भोपाल स्थित किसी पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी की है।