राम मंदिर चढ़ावा मामला - ट्रस्ट महासचिव चंपत राय का इस्तीफा, अनिल मिश्रा की भी छुट्टी, टिन्नू समेत 8 गिरफ्तार
चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी और राय के बाद ट्रस्ट के अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में एक बड़ी भूमिका भी थी, एक हफ्ते पहले अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे उस वक्त चंपत को उनके दौरे से भी दूर रखा गया था, तभी से लग रहा था कि कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।
Vijay
26 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
अयोध्या राम मंदिर से बड़ी खबर आ रही है जहां राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर व्यवस्था से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी और राय के बाद ट्रस्ट के अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में एक बड़ी भूमिका भी थी, एक हफ्ते पहले अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आए थे उस वक्त चंपत को उनके दौरे से भी दूर रखा गया था, तभी से लग रहा था कि कोई बड़ा अपडेट आ सकता है।
हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि ट्रस्ट का पुनर्गठन भी किया जा सकता है, चढ़ावा चोरी मामले में गुरुवार देर शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
इसमें चंपत राय, डॉक्टर अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारी के नाम जरूर शामिल नहीं है, बावजूद रामाशंकर यादव उर्फ टुन्नू समेत 8 आरोपियों को अब तक पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आज शुक्रवार को सभी का मेडिकल कराकर जेल भेज दिया गया है।