सुहागरात के दिन गहरी नींद में सो रहा था दूल्हा, सुबह उठकर देखा तो उड़ गए होश
बीते 28 जून को बैंड बाजा के साथ दूल्हा मुरैना पहुंचा और हिंदू रीति रिवाज के साथ विधिवत शादी हुई, और 29 जून की दोपहर दुल्हन का घर में स्वागत भी हुआ, सब लोग खुश थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रात भर में ही दुल्हन एक बड़ा कांड कर देगी।
Vijay
30 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से खबर है जहां यह खबर सबको हैरान कर दी है। ग्वालियर जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सिंधिया नगर में रहने वाले जितेंद्र जोशी की शादी मुरैना जिले के नम्रता जोशी से तय हुई।
बीते 28 जून को बैंड बाजा के साथ दूल्हा मुरैना पहुंचा और हिंदू रीति रिवाज के साथ विधिवत शादी हुई, और 29 जून की दोपहर दुल्हन का घर में स्वागत भी हुआ, सब लोग खुश थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि रात भर में ही दुल्हन एक बड़ा कांड कर देगी।
जब 29 जून की रात दूल्हा गहरी नींद में सो गया तो अगली सुबह दूल्हे ने देखा कि सुबह करीब 4:00 बजे दुल्हन नम्रता अपने दूल्हे और परिवार को छोड़ पड़ोसी की छत से भाग चुकी थी।
जब सुबह दूल्हा जितेंद्र की नींद खुली तो दुल्हन बिस्तर में नहीं थी, परिवार जनों ने आसपास इलाकों में तलाश किया बावजूद जब कोई पता नहीं चला तो पास में ही लगे सीसीटीवी जांच की गई तो दिखा कि दुल्हन अकेली जा रही थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।
दूल्हे और परिवार का आरोप है की दुल्हन ने सारे सोने के जेवरात लेकर भाग गई, दूल्हा विश्वविद्यालय थाना पहुंचा और शिकायत आवेदन दिया है। इसी बीच पता चला की दुल्हन मायके के लोग भी थाने पहुंच गए कुछ देर बाद दुल्हन भी परिवार के साथ थाने आ गई। आरोप है कि दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे के माता-पिता के साथ मारपीट की कोशिश की।
वही दूल्हे का आरोप है कि नम्रता और उसके परिवार ने इसी तरह पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे दिया है एक दो अन्य परिवार को धोखा भी दे चुकी है।