SIDHI NEWS - सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹20,000 लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार

SIDHI NEWS - सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹20,000 लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 12 Nov 2026, 06:46 PM IST | 1 min read
SIDHI NEWS - सीधी में लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹20,000 लेते ग्राम पंचायत सचिव गिरफ्तार
Share:

मध्य प्रदेश के सीधी जिले से खबर है, जहां सीधी जिले के मझौली में एक भ्रष्टाचार सचिव के ऊपर लोकायुक्त रीवा संभाग की पुलिस ने कार्रवाई की है। यहां लोकायुक्त पुलिस को शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत में सचिव पैसे की मांग कर रहे हैं। जब लोकायुक्त पुलिस ने शिकायत का सत्यापन कराया तो मामला सही निकला और आज पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई की है। 

आपको बता दें, सीधी जिले के मझौली में ग्राम पंचायत सचिव को ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक अमले और ग्राम पंचायत विभाग में हड़कंप मच गया है। आरोपी सचिव राम सुजान तिवारी के पास ढोंगा और ताला ग्राम पंचायत का प्रभार था। पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों के भुगतान के एवज में रिश्वत की लगातार मांग की जा रही थी। इसमें से पीड़ित पहले ही ₹20,000 दे चुका था और आज शेष ₹20,000 जैसे ही दे रहा था, उसी दौरान लोकायुक्त रीवा संभाग की पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से पहुंचकर आरोपी सचिव राम सुजान तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैपिंग की पूरी कार्रवाई के बाद लोकायुक्त टीम ने आरोपी सचिव को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय रीवा रवाना हो गई है। 

इस घटना के बाद जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन के अन्य विभागों में हड़कंप मच गया है। लोकायुक्त पुलिस ने कहा कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और अवैध वसूली करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)