SINGRAULI - युवक का उतरा था पैंट, महिला ने इस वजह से की थी युवक की हत्या, watch video

सिंगरौली जिले में एक सनसनी खेज और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है । चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भडहोर में हुई इस खौफनाक वारदात के बाद घटना ने सबको झकझोर  दिया है।

Vijay

Vijay

01 Aug 2026 1 min read
Text Size:
SINGRAULI - युवक का उतरा था पैंट, महिला ने इस वजह से की थी युवक की हत्या, watch video
Share:

सिंगरौली जिले में एक सनसनी खेज और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है । चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम भडहोर में हुई इस खौफनाक वारदात के बाद घटना ने सबको झकझोर  दिया है।

पूरा मामला चितरंगी इलाके के ग्राम भडहोर का है जहां पर सड़क किनारे एक 24 साल के युवक बबलू यादव का शव पड़ा हुआ मिला था, गले में धारदार हथियार से कई गहरे जख्म दिखाई दे रहे थे,

जो की घटना को चीख चीख कर बता रहा था, हत्या इतनी बेरहमी के साथ की गई थी कि मानो किसी दरिंदे ने अपने पुरानी रंजिश का बदला लिया था, लेकिन सवाल खड़ा हो रहा था कि आखिर इस हत्या के पीछे की वजह क्या थी। 

घटना की जानकारी मिलते ही चितरंगी थाना प्रभारी सुदेश तिवारी मौके पर पहुंचे और मामले की तपतीश शुरू कर दी, मुखबीर तंत्र का इस्तेमाल किया तो पता चला कि बबलू का प्रेम प्रसंग गांव की रहने वाली महिला प्रियंका से था,

लिहाजा जब प्रियंका से कड़ी पूछताछ की गई तो प्रियंका ने सब कुछ सही-सही बता दिया, जिसके बाद पुलिस के होश उड़ गए। पूछताछ में आरोपी प्रियंका ने बताया कि जब उसका पति रामायण काल सूरत में मजदूरी करने गया था तब मृतक बबलू यादव अक्सर उसके साथ जोर जबरदस्ती करता था,

यह घटना एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ, महिला विरोध करती थी, बावजूद बबलू यादव के ऊपर तो इश्क का जुनून चढ़ा था, जब उसका पति रामायण वापस आया तो महिला प्रियंका ने अपने पति से सारा सच बता दिया,

फिर क्या पति का खून खौल उठा और फिर पति और पत्नी ने मिलकर इस मौत की खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। जिसमें धारदार हथियार से बबलू यादव के गले को काट दिया गया ,

इसके अलावा शरीर पर कई सारे गहरे जख्म भी दिया। जिसके कारण बबलू यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । चितरंगी पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए मुख्य आरोपी रामायण को और उसकी पत्नी प्रियंका  को  गिरफ्तार कर लिया.

 

 

Comments (0)