टीकमगढ़ : दान राशि के बंटवारे को लेकर कुंडेश्वर के पुजारियों में मारपीट

प्रधान पुजारी और सहायक पुजारी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर मंदिर ट्रस्ट की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद चार लोगों को निलंबित किया गया है।

Vijay

Vijay

29 Jun 2026 0 min read
Text Size:
टीकमगढ़ : दान राशि के बंटवारे को लेकर कुंडेश्वर के पुजारियों में मारपीट
Share:

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का विवाद खूब चल रहा है। ऐसे में जिले के प्रसिद्ध शिवधाम कुंडेश्वर मंदिर में दान राशि के बंटवारे को लेकर विवाद सामने आया है। मामला कोतवाली थाने तक पहुंच गया है। प्रधान पुजारी और सहायक पुजारी के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने में एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी ओर मंदिर ट्रस्ट की प्रबंध कार्यकारिणी समिति की बैठक के बाद चार लोगों को निलंबित किया गया है। कोतवाली टीआई रवि भूषण पाठक ने बताया कि शनिवार को मंदिर के प्रधान पुजारी जमुना तिवारी ने सहायक पुजारी अवधेश लिटोरिया पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में जमुना तिवारी के हाथ में चोट के निशान पाए गए।

Comments (0)