60 सेकेंड में 2 भूकंप, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका

अगर बात करें 126 साल से लगातार की तो बीते 126 सालों में यह सबसे बड़ा और खतरनाक भूकंप है। इससे पहले 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, कार्यवाहक राष्ट्रपति  डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित कर दिया है। अब तक 30 से ज्यादा मौत की भी पुष्टि हो गई, लेकिन बताया जा रहा है कि लगभग 10000 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

Vijay

Vijay

25 Jun 2026 1 min read
Text Size:
60 सेकेंड में 2 भूकंप, 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका
Share:
बड़ी खबर आ रही है वेनेजुएला से जहां दो भूकंप के बाद तबाही मच गई है, दक्षिणी अमेरिका देश वेनेजुएला में बुधवार शाम 6:34 और 6:35 में 7 से ज्यादा तीव्रता के दो भूकंप के झटके आए हैं।
 
अगर अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे की माने तो इस भूकंप में लगभग 10000 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है।
 
देश में इमरजेंसी, 126 साल में सबसे बड़ा भूकंप 
 
अगर बात करें 126 साल से लगातार की तो बीते 126 सालों में यह सबसे बड़ा और खतरनाक भूकंप है। इससे पहले 1900 में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, कार्यवाहक राष्ट्रपति  डेल्सी रोड्रिग्ज ने राष्ट्रीय आपातकाल भी घोषित कर दिया है। अब तक 30 से ज्यादा मौत की भी पुष्टि हो गई, लेकिन बताया जा रहा है कि लगभग 10000 से ज्यादा लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।
 
यह दोनों भूकंप राजधानी कराकस से करीब 280 किलोमीटर पश्चिम में आया हुआ है । इसमें कई शहरों के कई इमारतें गिर गई हैं और कई खतरनाक तरीके से झुक गई है। एक कराकस एयरपोर्ट की छत का भी हिस्सा गिर गया है, वही वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें धूल का गुब्बार  दिखाई दे रहा है।

Comments (0)