मऊगंज में 4 लोगों के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जिंदा जलाने की हुई कोशिश

Vijay

Vijay

25 Aug 2026 1 min read
Text Size:
मऊगंज में 4 लोगों के ऊपर पेट्रोल डालकर लगाई आग, जिंदा जलाने की हुई कोशिश
Share:

मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से खबर है जहां मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के अलहोवा गांव में चार लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश की घटना सामने आई है। फिलहाल सभी गंभीर रूप से घायल लोगों का रीवा के संजय गांधी अस्पताल में इलाज जारी है ।इसमें से अजहरुद्दीन उर्फ राजू की हालत गंभीर बताई जा रही है।

परिजनों के अनुसार मंगलवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व मनाया जाएगा, जिसे लेकर सोमवार शाम को तैयारी चल रही थी इसी दौरान करीब 7:00 बजे गांव के ही राम रईस जायसवाल अचानक पेट्रोल लेकर वहां पहुंचा और उसने वहां पर बैठे चार लोगों पर पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी, अचानक आग की चपेट में आने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। 

पुलिस लगा रही विवाद के कारण का पता 

अजहरुद्दीन उर्फ राजू को बचाने की कोशिश में मोहम्मद सद्दाम, अनवर अली और उसका छोटा भाई अतीक अहमद भी आग के चपेट में आ गया। परिजन और मौके पर मौजूद लोग चारों घायलों का पहले प्राथमिक उपचार कराया, इसके बाद संजय गांधी अस्पताल रीवा लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद लौर थाना पुलिस भी पहुंची है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे का क्या कारण है । पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments (0)