Maruti Suzuki Victories : मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस ने भारत का सबसे प्रतिष्ठित ऑटो अवॉर्ड इंडियन कार ऑफ़ द ईयर (ICOTY) 2026 जीत लिया है। साल 2026 में कई नई इलेक्ट्रिक कार्स, एसयूवी और फ़ैमिली कार्स लॉन्च हुईं, लेकिन विक्टोरिस ने अपने संतुलित पैकेज के दम पर सभी को पीछे छोड़ दिया।
ICOTY जूरी ने विक्टोरिस को इसकी बेहतरीन माइलेज, मॉडर्न टेक्नोलॉजी, आरामदायक ड्राइव और वैल्यू फ़ॉर मनी के लिए चुना। यह कार ख़ासतौर पर भारतीय ग्राहकों की ज़रूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, और यही वजह है कि यह जूरी की पहली पसंद बनी।Maruti Suzuki Victories
ICOTY 2026 की फाइनल लिस्ट में कई मज़बूत दावेदार शामिल थे। इनमें हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, हुंडई वेन्यू, किआ कारेन्स क्लाविस ईवी, किआ सीरॉस, महिंद्रा XEV 9E, स्कोडा कायलाक और टाटा हैरियर ईवी जैसी कार्स थीं। कड़े मुक़ाबले में स्कोडा कायलाक को पहला रनर-अप घोषित किया गया। पिछले साल यानी ICOTY 2025 का ख़िताब महिंद्रा थार रॉक्स ने जीता था,

जो अपनी दमदार ऑफ़-रोड क्षमता के लिए जानी जाती है। ICOTY अवॉर्ड्स का फ़ैसला भारत के प्रमुख ऑटोमोबाइल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी करती है, जो कार्स को परफ़ॉर्मेंस, सेफ़्टी, क़ीमत, टेक्नोलॉजी और भारतीय परिस्थितियों के आधार पर परखते हैं। मारुति सुज़ुकी विक्टोरिस का ICOTY 2026 जीतना इस बात का साफ संकेत है कि, यह कार भारतीय बाज़ार के लिए एक मज़बूत और भरोसेमंद विकल्प है।








