Singrauli - दीपावली की रात सिंगरौली की इस दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, देखे वीडियो

Singrauli - दीपावली की रात सिंगरौली की इस दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड
Vijay

Vijay

Local Desk | Updated: 09 Nov 2026, 09:33 PM IST | 1 min read
Singrauli - दीपावली की रात सिंगरौली की इस दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, देखे वीडियो
Share:

दीपावली के खुशियों के बीच सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत परसोना क्षेत्र के एक दुकान में आग लग गई। त्यौहार में जहां पूरा इलाका दीयों और रोशनी से चमक रहा था, तो वहीं देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग लग जाने से दुकानदार को काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के परसोना स्थित दीपावली की रात लगभग 11:30 बजे परसोना स्थित सत्यम शिवम इलेक्ट्रिकल दुकान में अचानक धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी आग दुकान को अपने आगोश में चपेट ले लिया। स्थानीय निवासियों ने तत्परता दुकान दिखाते हुए तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, बावजूद दुकान के अंदर रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। हालांकि कुछ उपकरण बच भी गए हैं। आग लगने की मुख्य वजह का फिलहाल अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लग सकती होगी या फिर कोई आतिशबाजी का जलता हुआ पटाखा दुकान के अंदर गिर गई होगी। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और आर्थिक नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Trending Reels

मोरवा इलाके में 19 वर्षीय युवती टावर पर चढ़ गई, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया

शिक्षा विभाग का कर्मचारी पैसे लेते कमरे में कैद, देखें वीडियो

Comments (0)