SINGRAULI NEWS : सिंगरौली में ठंड की दस्तक, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

By: शुलेखा साहू

On: Friday, November 8, 2024 7:22 AM

SINGRAULI NEWS : सिंगरौली में ठंड की दस्तक, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
Google News
Follow Us

SINGRAULI NEWS – उत्तर-पूर्वी हवाओं की दिशा बदलने से प्रदेश का मौसम धीरे-धीरे ठंडा होता जा रहा है। इस बदलाव के कारण दिन की गर्मी कम हो गई है, जबकि रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है।

प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का तापमान 15 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार निकट भविष्य में तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

राज्य में तापमान में गिरावट

बदलते मौसम के साथ राज्य भर में तापमान गिर रहा है। पचमढ़ी में रात का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान था.

गुरुवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बुधवार की तुलना में एक डिग्री कम था. साथ ही न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से आधा डिग्री कम है.

मौसम वैज्ञानिक की चेतावनी

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के मुताबिक फिलहाल प्रदेश में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं है लेकिन हवाओं का रुख उत्तरी होने से तापमान में गिरावट आ रही है। भोपाल में पिछले तीन दिनों से उत्तरी हवाएं चल रही हैं,

जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आ रही है.

अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई है.

तापमान में और गिरावट आने की संभावना है और राज्य के अन्य हिस्सों में भी रात के तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

प्रदेश के अलग-अलग शहरों में रात का तापमान इस प्रकार रहा
SINGRAULI  : 15 डिग्री सेल्सियस
पचमढ़ी: 11.6 डिग्री सेल्सियस
शाजापुर: 14.9 डिग्री सेल्सियस
मंडला: 15.2 डिग्री सेल्सियस
छिंदवाड़ा: 15.4 डिग्री सेल्सियस
शहडोल: 15.6 डिग्री सेल्सियस
कुछ शहरों में दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
बड़वानी: 34.8 डिग्री सेल्सियस
नर्मदापुरम: 33.9 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम: 33.3 डिग्री सेल्सियस
-रतलाम-गुना: 33.2 डिग्री सेल्सियस

SINGRAULI NEWS : सिंगरौली में ठंड की दस्तक, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
SINGRAULI NEWS : सिंगरौली में ठंड की दस्तक, तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

Singrauli : नवानगर के महुआमोड में हुआ हादसा, ट्रेलर के कारण बाइक सवार की मौत

केरल में आतिशबाजी के दौरान पटाखों में विस्फोट, 150 से ज्यादा लोग घायल

हमारी अन्य खबर पढ़ने और देखने के लिए हमारे व्हाट्सएपग्रुप में आज ही जुड़िये और पाइये हर मिनिट ताजा खबर

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment