SINGRAULI - बीजेपी नेता की दमदारी ऐसी की हूटर को लेकर पुलिस भी नहीं करती कार्यवाही
आपको बता दे की तुलसी मार्ग में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है स्कूल कॉलेज दफ्तर हॉस्पिटल जाने वाले लोग अक्सर इस जाम में फंस जाते हैं, बावजूद न तो ऐसी स्थिति में पुलिस दिखती है ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी।
Vijay
13 Jun 2026
•
1 min read
Text Size:
सिंगरौली जिले के जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित तुलसी मार्ग में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की मनमानी देखने को मिली है । जहां तुलसी मार्ग में वनवे घोषित है वहीं दूसरी ओर सबसे ज्यादा व्यस्त मार्ग भी है, लेकिन भाजयुमो अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार ने अपनी गाड़ी सड़क पर खड़ी करके चले गए । जिसके कारण आम नागरिकों को भी भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा।
वीडियो बनाने वाले शख्स ने बताया कि गाड़ी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार की है और बीच सड़क पर खड़ी है । हालांकि उनको कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग फंस रहे हैं या परेशान हो रहे हैं।
सबसे बड़ी हैरानी की बात यह है कि उनके निजी वाहन में नियमों को दरकिनार करते हुए हूटर भी लगा हुआ है जिसके कारण सरकारी प्रोटोकॉल और परिवहन नियमों की भी धज्जियां उड़ रही है, लेकिन पुलिस विभाग के कोई भी बड़े अधिकारी उनके वाहन पर कार्यवाही अब तक नहीं किए हैं।
इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के नेताओं का कितना दमदारी है आपको बता दे की तुलसी मार्ग में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है स्कूल कॉलेज दफ्तर हॉस्पिटल जाने वाले लोग अक्सर इस जाम में फंस जाते हैं, बावजूद न तो ऐसी स्थिति में पुलिस दिखती है ना ही कोई जिम्मेदार अधिकारी।
यह कोई पहला मामला नहीं है जब नेताओं के द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया गया हो । पहले भी ऐसी कई बार तस्वीर सामने आई है ।
नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपनी गाड़ी को पार्क कर देते हैं लेकिन उनके रसूक के आगे कानूनी कार्यवाही नहीं हो पाती, अब देखना यह होगा की वीडियो सामने आने के बाद क्या नेता जी की गाड़ी का हूटर उतरता है या फिर इसी तरीके से चलता रहेगा।