दिल्ली चुनाव हारते ही सिंगरौली में टूटने लगे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता, अनिल शाह भाजपा में शामिल

By: शुलेखा साहू

On: Monday, February 10, 2025 7:45 AM

दिल्ली चुनाव हारते ही सिंगरौली में टूटने लगे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता
Google News
Follow Us

 आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश संयुक्त सचिव यूथ विंग अनिल शाह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आप छोडकर भाजपा में सदस्यता ग्रहण की है।

आप के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने गाजे- बाजे के साथ रैली के माध्यम से भाजपा कार्यालय पहुंचकर राज्यमंत्री राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह और सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह के हाथों भाजपा में सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण के साथ सैकड़ों की सदस्यता करने वाले अन्य पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से अमित कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष यूथ विंग, इंदू सोनी जिला उपाध्यक्ष महिला विंग, करन सिंह जिलाध्यक्ष सोशल मीडिया, समय शाह, अजीत शाह, राजू चौधरी, संतू शाह, स्वतंत्र शाह, हरीश शाह के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

एक मंचीय कार्यक्रम में समस्त पदाधिकारियों को पार्टी की पट्टिका तथा माला पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सदस्यता ग्रहण करने के बाद अनिल शाह ने कहा कि आज मैं सनातन धर्म एवं देश की सेवा हेतु भाजपा की सदस्यता ले रहा हूँ। आम आदमी हमेशा देश विरोधी लोगों के साथ खड़ी दिखती है, जिससे हम सब आहत हुए थे। हमारे लिए देश सर्वोपरि है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment