SIDHI- इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर किये हंगामा

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, March 23, 2025 5:33 PM

SIDHI- इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर किये हंगामा
Google News
Follow Us

SIDHI : सीधी जिला अस्पताल के एक सर्जन पर गंभीर आरोप लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक वृद्ध मरीज का इलाज निजी क्लीनिक में किया, जिसके बाद मरीज की तबियत बिगड़ गई और उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा, जहां उनकी मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और जमकर हंगामा किया है।

मृतक के परिजनों का कहना है कि मरीज का हार्निया का ऑपरेशन किया गया था, लेकिन ऑपरेशन के बाद मरीज को इन्फेक्शन हो गया, जिसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि डॉक्टर ने मरीज का इलाज निजी क्लीनिक में किया, जो कि नियमों के विरुद्ध है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक जांच कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है और यदि डॉक्टर की लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

SIDHI- इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर किये हंगामा
SIDHI- इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने जमकर किये हंगामा

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment