Singrauli: सिंगरौली के जियावन थाना क्षेत्र के खाखन पुल के पास शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। एसके ट्रैवल्स की यात्री बस, जो बैढ़न से सीधी की ओर जा रही थी, और एक टेलर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई यात्री घायल हो गए।
हादसे में घायल हुए आधा दर्जन यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और राहत कार्य में जुट गई। फिलहाल, हादसे के बाद यातायात सामान्य हो गया है, लेकिन इस हादसे ने सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।








