JABALPUR जबलपुर मार्बल सिटी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर मामले की जांच में जुटी ओमती पुलिस ने पेंटर ब्रजराज उईके आरोपी सत्येन्द्र सिंह से पूछताछ की। पेंटर ने पुलिस को बताया कि उसकी 12वीं की अंकसूची चोरी हो गई थी।
आशंका जताई जा रही है कि इसी अंकसूची के आधार पर आरोपी डॉक्टर सत्येंद्र केवट ने वर्ष 2012 में पीएमटी परीक्षा पास की और नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज ( JABALPUR ) में MBBS की पढ़ाई की और एसटी वर्ग को मिलने वाली शासन की योजनाओं का लाभ लेकर वह सत्येन्द्र से डॉ. ब्रजराज सिंह उईके बन गया।
प्रयागराज का रहने वाला है सत्येंद्र-
पूछताछ में पेंटर ब्रजराज ने पुलिस को बताया कि सत्येंद्र मूलतः इलाहाबाद प्रयागराज का रहने वाला है। उसके पिता रेलवे में नौकरी करते थे। सत्येंद्र ने शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज में की ही। वहीं ब्रजराज के पिता भी रेलवे में नौकरी करते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। इस बीच सत्येंद्र के पिता का कटनी तबादल हो गया और कटनी आने के बाद उसकी सत्येंद्र से अच्छी दोस्ती हो गई और स्कूली शिक्षा साथ में पूरी की थी।
मौत पर हुआ खुलासा
ज्ञात हो कि रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी ( JABALPUR ) निवासी मनोज महावर की मां शांति देवी की मार्बल सिटी अस्पताल ( JABALPUR ) में मौत हो गई थी। शांति देवी की मौत के बाद उनके बेटे मनोज ने मेडिकल फाइल देखी, जिसमें संदेह होने पर ओमती थाने में शिकायत की थी जिस पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ( JABALPUR ) इस मामले में फर्जी अंकसूची का इस्तेमाल कर डॉक्टर बनने वाले सत्येंद्र केवट की तलाश में जुटी है |

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें