Singrauli: सिंगरौली पुलिस ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर थाना सरई पुलिस टीम ने 2 ट्रैक्टर मय रेत लोड ट्राली को जप्त किया है। जप्त किए गए ट्रैक्टरों की कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

Singrauli-अवैध रेत खनन और परिवहन पर शिकंजा
पुलिस ने ग्राम गुरमटिया महान नदी से 2 ट्रैक्टर मय अवैध रेत लोड ट्राली को जप्त किया है। दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ अलग-अलग अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस वाहन स्वामियों के खिलाफ भी साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई करेगी।
ट्रैक्टरों को राजसात करने की तैयारी
पुलिस ने ट्रैक्टरों को राजसात करने के लिए कलेक्टर महोदय को प्रतिवेदन भेजने की तैयारी कर रही है। इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने का निर्देश दिया है।

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें