MP : कटनी में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर; बचाव कार्य जारीकटनी के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. आग से आसपास की फैक्ट्री भी चपेट में आ घई है. राहत और बचाव कार्य जारी है. दमकल की छह गाड़ियां जुटी हुई हैं.

मध्य प्रदेश के कटनी जिले से बड़ी खबर है. कुठला थाना क्षेत्र के लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. इस बीच आसपास की फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आ गई है. सुभाष एंड कंपनी के गोदाम में रखे प्लास्टिक व बारदाने भी जलने लगे.
सूचना पर पुलिस पहुंची, साथ ही फ़ायर ब्रिगेड के कई वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया है. लेकिन आग इतनी भीषण है कि दमकल की गाड़ियों को भी परेशानी हो रही है. तस्वीर काफी भयावह है. आग की लपटें काफी भयानक (तेज) हैं. फैक्ट्री के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. अफरा-तफरी का माहौल है.
MP-आग से अबतक लाखों का नुकसान होना बताया गया
कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने बताया कि लमतरा इंडस्ट्रियल एरिया में सुभाष एंड कंपनी जो कि प्लास्टिक के बैग बनाती है, उसमें और उसके बगल में एक अन्य थर्माकोल की फैक्ट्रियों में किन्ही कारणों से आग लग गई. अबतक 6 फ़ायरब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई हैं. एसडीएम, सीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर हैं. उनका प्रयास है कि अन्य किस यूनिट पर आग न पहुंच सके.
अबतक 2 फैक्ट्रियां जल चुकी हैं. उनका प्रयास है कि आग से आसपास की दूसरी फैक्ट्रियां प्रभावित न हो, आग से कोई जनहानि नही हुई है. फैक्ट्री के अंदर कोई भी नहीं है. 6 फ़ायरब्रिगेड वाहनों से कितने रिफिल हो चुकी है. आग पर काफी हद तक काबू पाया गया है, और आग बुझाने का काम जारी है.
अब तक मिली जानकारी अनुसार, आग की वजह से लाखों रुपये के नुकसान होने की बात बताई जा रही है. वहीं, आग किस कारण से लगी अभी कुछ पता नहीं चला.

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव
अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें
फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें