भाजपा विधायक पुत्र की दादागीरी… बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा

By: शुलेखा साहू

On: Friday, April 17, 2026 8:28 AM

भाजपा विधायक पुत्र की दादागीरी... बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा
Google News
Follow Us

शिवपुरी – शिवपुरी के पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने अपनी थार गाड़ी से गुरुवार को दो छात्राओं सहित 5 लोगों को रौंद दिया। घायलों को अस्पताल ले जाने के बजाय आरोपी 500 मीटर दूर जिम जा पहुंचा और वहां कसरत करने लगा। पुलिस जब घायलों के साथ जिम पहुंची तो विधायक पुत्र ने घायलों और पुलिस को ही डांट दिया।

पीड़ितों के मुताबिक– दिनेश लोधी ने पुलिस के सामने ही धमकाते हुए कहा कि बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा, तुम घर जाओ।

थाने में जब दिनेश से पूछा गया कि गाड़ी में ब्रेक नहीं थी क्या ?, तो विधायक पुत्र ने कहा- ब्रेक है। सायरन दे रहा हूं, हॉर्न दे रहा हूं… तो लहरा काहे रहा था। तीन-तीन बैठे हैं बाइक पर और लहरा रहा था। सड़क पर चल रहे लोगों को भी आरोपी ने धमकाया।

गलती में सुधार करवाकर नामजद एफआईआर कराई

पहले जो एफआईआर की गई थी कि उसमें टेक्निकल गलती हो गई थी। मैं थाने पहुंचा और गलती का सुधार कराकर नाम दर्ज एफआईआर कराई है। गाड़ी पर नंबर नहीं लिखा था। साथ ही थार गाड़ी पर जो लिखा था, उसका भी एफआईआर में उल्लेख किया है।

विधायक ने लिखा- पुत्र परिवार से बड़ा नहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस प्रशासन पीड़ितों को करैरा नगर में बेटे की करतूत का पता चलते ही । पिछोर विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। उन्होंने लिखा कि विधायक के लिए पुत्र-परिवार बड़ा नहीं होता, जनता सर्वोपरि है। पुलिस प्रशासन से उम्मीद है कि करैरा के पीड़ितों को न्याय दिलवाएं।

सवाल उठे तो विधायक पुत्र का नाम जोड़ा

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने सोशल मीडिया पर परोक्ष रूप से स्वीकारा कि उनके बेटे ने ही हादसा किया। विधायक पुत्र ने भी पुलिस के सामने कहा कि हॉर्न दे रहा था, फिर भी बाइक लहरा रहा था। पीड़ित की ओर से विधायक पुत्र के खिलाफ नामजद आवेदन और साक्ष्य देने के बावजूद करैरा पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज किया। बाद में जब पुलिस से लगातार सवाल पूछे जाने लगे तो एसडीओपी ने कहा कि शुरू में गलती हुई थी। बाद में हमने उसे सुधार कर विधायक पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

भाजपा विधायक पुत्र की दादागीरी... बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा
भाजपा विधायक पुत्र की दादागीरी… बाप विधायक है, मर्डर भी निपटा लेगा

 

अमेज़ॉन के बम्फर ऑफर के लिए क्लिक कीजिये

 

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment