जिला अस्पताल में पार्किंग शुल्क बंद होने से इलाज कराने आये लोगो को मिल रहा लाभ

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, June 21, 2025 10:23 PM

Google News
Follow Us

SINGRAULI – लगातार जिला अस्पताल विवादों में रहता है इसके साथ ही पार्किंग को लेकर भी आए दिन तू तू मैं मैं की खबरें सामने आती रहती हैं वहीं बीते दिन औचक निरीक्षण में सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह जिला अस्पताल पहुंचे थे कुछ लोगों ने पार्किंग को लेकर अपने समस्याएं भी बताई, इसी को ध्यान में रखते हुए तत्काल सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह ने जिला कलेक्टर से चर्चा करते हुए पार्किंग शुल्क न लेने की बात कही है.

हालांकि अब पार्किंग शुल्क नहीं लगने से दूर दराज से आए मरीजों के परिजनों के पैसे की बचत होगी, क्योंकि जिला अस्पताल में सिंगरौली जिले के अलावा भी अन्य जिलों से मरीज अपना उपचार कराने के लिए आते हैं साथ ही वह अपनी बाइक जितने बार अस्पताल परिसर के अंदर लाते है उतने बार पार्किंग शुल्क चुकाना पड़ता है अब पार्किंग शुल्क बंद होने से सीधे मरीजों के परिजनों को इसका लाभ मिलेगा।

मरीज के परिजनों ने कहा बहुत अच्छे हैं सिंगरौली विधानसभा के विधायक

जब मरीज के परिजनों से यह चर्चा की गई की अस्पताल में अब निशुल्क पार्किंग व्यवस्था हो गई है आप क्या कहना चाहेंगे….. तो कई मरीज के परिजनों ने कहा कि बहुत ही अच्छी अब व्यवस्था हो गई है पहले हम लोगों को अपना वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग शुल्क देना पड़ता था लेकिन अब सिंगरौली विधानसभा के विधायक रामनिवास शाह जी के कारण नहीं देना पड़ रहा है. अब हम लोगों का पार्किंग वाला पैसा बचेगा।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment