BIG NEWS – इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, July 1, 2025 2:58 PM

BIG NEWS - इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश की आर्थिक नगरी इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी ने एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे मेल में कहा है कि एयरपोर्ट के पिछले हिस्से में विस्फोटक रखा गया है। धमकी भरा मेल मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट पर आनन-फानन में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक एयरपोर्ट पर कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर की ऑफिशियल मेल आईडी पर आए धमकी भरे मेल में लिखा था- ‘बैकयार्ड में विस्फोटक है।’ इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां ​​सतर्क हो गईं और एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात बीडीएस टीम और सीआरपीएफ ने जांच शुरू की, लेकिन जांच में कुछ नहीं मिला। ईमेल आईडी ‘किल यू किल’ ईमेल से जुड़ी बताई जा रही है। फिलहाल एरोड्रम पुलिस ने धमकी देने वाले अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर टीम की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

6 महीने में तीसरी धमकी

एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा के मुताबिक एयरपोर्ट डायरेक्टर की मेल आईडी पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा ईमेल भेजा है। जिसमें एयरपोर्ट के अंदर पॉवरफुल एक्सपोजर डिवाइस रखने की बात कही गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। बीडीएस टीम को बुलाकर जांच कराई गई। तलाशी के बाद कुछ नहीं मिला। फिलहाल एरोड्रम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस साल यह तीसरी बार धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस संवेदनशील है।

BIG NEWS - इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
BIG NEWS – इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment