नरबलि..चबूतरे पर मिला कटा सिर, झंडा और नारियल

By: शुलेखा साहू

On: Sunday, July 6, 2025 5:57 PM

नरबलि..चबूतरे पर मिला कटा सिर, झंडा और नारियल
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से बलि का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह घटना जिले के चंदेरा थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव की है, जहां एक युवक की देव स्थान पर तंत्र मंत्र अनुष्ठान करने के बाद बलि दे दी गई। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने देव स्थान के पास चबूतरे पर युवक का कटा हुआ सिर पड़ा देखा तो वे चौंक गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। चबूतरे से कुछ दूरी पर धड़ भी पड़ा मिला और पास में ही झंडा और तंत्र-मंत्र सामग्री भी मिली।

मानव बलि से सनसनी फैल गई..

विजयपुर गांव में एक देव स्थान है जिसे ग्रामीण गोड  बाबा का स्थान मानते हैं। रविवार की सुबह जब लोग देव स्थान के पास से गुजर रहे थे तो उनकी नजर देव बाबा के चबूतरे पर पड़ी और वहां एक युवक का कटा हुआ सिर रखा हुआ था, जिसे देखकर लोग चौंक गए। लोगों ने हिम्मत जुटाई और थोड़ा पास जाकर देखा तो पास में ही धड़ पड़ा था और पूजा-पाठ का सामान भी था।

जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। संबंधित थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को देखने के बाद तत्काल वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी, जिसके बाद एसपी और एसडीओपी मौके पर पहुंचे। जिस युवक का सिर काटकर बलि दी गई, वह उसी गांव का रहने वाला है।

युवक के पिता की एक दिन पहले ही मौत हो गई थी..

मृतक की पहचान विजयपुर गांव निवासी अखिलेश कुशवाह 32 वर्ष के रूप में हुई है, जो गांव के पास ही खेत में बने मकान में अपने पिता भोला कुशवाह, मां और दो छोटे भाइयों के साथ रहता था। उसके घर से 500 मीटर की दूरी पर गोड बाबा का चबूतरा है,  ग्रामीणों ने बताया कि अखिलेश के पिता की मौत से एक रात पहले ही मौत हो गई थी।

वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उसकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसके दो छोटे भाई हैं, इन सभी की जिम्मेदारी अखिलेश पर थी। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि विजयपुर गांव में ग्रामीणों के बताए अनुसार नरबलि देकर एक युवक की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment