Singrauli – बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

By: शुलेखा साहू

On: Monday, July 7, 2025 4:09 PM

Singrauli - बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Google News
Follow Us

Singrauli – सिंगरौली जिले के धौहनी के जंगल में बाइक से गिरकर महिला की मौत का मामला सामने आया है । फिलहाल सरई पुलिस मौके पर पहुंची है और शव को पीएम के लिए चिकित्सालय भिजवा दिया है, वहीं पूरे मामले की जांच जारी है।

Singrauli - बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

पूरा मामला सिंगरौली (Singrauli )जिले के सरई थाना अंतर्गत धौहनी के जंगल का है जहां जबलपुर से आ रहे दिलीप जायसवाल और पत्नी रिया जायसवाल जैसे ही धौहनी के जंगल में पहुंचे अचानक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें महिला रिया जायसवाल की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । वहीं घटना की जानकारी मिलते हैं सरई पुलिस भी मौके पर पहुंची है फिलहाल घटनास्थल पर थाना प्रभारी एवं एसडीओपी भी मौके पर पहुंचे हैं ,

Singrauli – उन्होंने कहा है कि एक्सीडेंट और हत्या दोनों एंगल से पुलिस जांच कर रही है पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ स्पष्ट हो सकेगा। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने भी पति के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि यह एक्सीडेंट नहीं बल्कि हत्या है, लिहाजा मृतक के परिजन थाना पहुंचे हैं और मामला दर्ज कराने की बात कर रहे है।

Singrauli - बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Singrauli – बाइक से गिरकर महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

SINGRAULI – नए साल का जश्न मानाने घर से निकले थे 04 दोस्त, सेफ्टी टैंक में मिला एक साथ 04 शव

अपने आस पास के खबरों के लिए क्लीक करें

फैशन डिजाइनिंग के लिए क्लीक करें

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment