नाले में कार बही, दंपति व 2 बच्चों की मौत

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, July 8, 2025 8:02 AM

नाले में कार बही, दंपति व 2 बच्चों की मौत
Google News
Follow Us

अनूपपुर | जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर अमरकंटक मार्ग पर सजहा नाला में पुल के ऊपर पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर एक कार बह गई। |

हादसा रविवार रात करीब 8 बजे का है, जब एसईसीएल के सोहागपुर एरिया में फोरमैन अधिकारी चंद्रशेखर यादव परिवार के साथ अमरकंटक से लौट रहे थे।

कार में उनके साथ पत्नी प्रीति यादव, नर्स सहित 8 वर्षीय बेटा रेयांश और 2 साल की बेटी सीबी थीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सजहा नाला में शाम 6 बजे से ही पुल के ऊपर पानी बह रहा था और लोगों को पुल पार करने के लिए रोका जा रहा था।

चंद्रशेखर कार सहित पहुंचे तो उन्हें भी रोका गया, तभी एक बस ने पुल पार किया और उसके पीछे चंद्रशेखर ने भी कार आगे बढ़ा दी। उन्हें लगा कि कार निकल जाएगी पर अचानक पुल का एक हिस्सा टूटने से कार फंस गई और पानी के तेज बहाव में बह गई।

घटना के बाद प्रशासन व पुलिस ने कार में सवार लोगों की तलाश शुरू की। रात में दो बजे के बाद 5 किमी. दूर सबसे पहले प्रीति यादव का शव मिला। इससे कुछ ही दूरी पर कार मिली पर उसमें कोई नहीं मिला। वहीं घटनास्थल से 9 किमी. दूर नाले के बीच झाड़ियों में चंद्रशेखर और दोनों बच्चों के शव  मिले.

नाले में कार बही, दंपति व 2 बच्चों की मौत
नाले में कार बही, दंपति व 2 बच्चों की मौत

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment