Singrauli : सिंगरौली जिले के सरई थाना इलाके में आज एक अनियंत्रित बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी की मौके पर ही बाइक चालक जिवेन्द्र जायसवाल की मौत हो गई। लिहाजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क मार्ग को बंद कर दिया। जानकारी लगते ही सरई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है और लोगों को समझने का प्रयास कर रही है।

पूरा मामला सिंगरौली (Singrauli)जिले के सरई थाना अंतर्गत का है जहां अनियंत्रित बस ने बाइक सवार जिवेन्द्र जायसवाल उम्र 22 वर्ष निवासी झारा को जोरदार टक्कर मार दी ।
टक्कर इतनी भीषण थी की घटना स्थल पर ही जिवेन्द्र जायसवाल की मौत हो गई। घटना की ख़बर जैसे ही परिजन और स्थानी लोगों को लगी, तुरंत आक्रोशित होकर सड़क मार्ग को बंद कर दिया, सड़क मार्ग बंद होने के कारण का जाम लगा हुआ है ।
घटना की जानकारी मिलते ही सरई पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है वहीं स्थानीय लोग सहायता राशि की मांग कर रहे हैं।








