Singrauli – सिंगरौली जिले के माडा थाना के अंतर्गत करसुआ राजा गांव में कल देर शाम लूट की घटना का मामला सामने आया है। फिलहाल माडा पुलिस पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला माडा थाना के करसुआ राजा मलगा गांव का है जहां पर अमित शाह जब घर जा रहा था इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रुकवा कर मारपीट करते हुए उसके पास रखे हुए 2 लाख रुपए से ज्यादा राशि लूट लिया। मारपीट के बाद पीड़ित थाने पहुंच गया और अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए माडा पुलिस आज घटनास्थल पर पहुंची है। आपको बता दे कि पीड़ित के शरीर पर मारपीट के निशान भी हैं। पीड़ित ने बताया कि तीन की संख्या में बदमाशों ने हमें रुकवा कर मारपीट करते हुए जेब में रखा हुआ पैसा लूट ले गए । हालांकि अब पुलिस के लिए आरोपियों को पकड़ना एक बड़ी चुनौती है ।(Singrauli)








