‘मम्मी विधायक हैं हमारी…’ बेटे ने गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, July 15, 2025 7:24 PM

‘मम्मी विधायक हैं हमारी…’ बेटे ने गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के अलीराजपुर से खबर है जहां विधानसभा जोबट के विधायक के बेटे ने बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार कार से पुलिस कांस्टेबल को टक्कर मार दी।

यह पूरा मामला 13 जुलाई का है । आपको बता दे की कांस्टेबल राकेश गुजरिया और राकेश अनारे रात में गस्त कर रहे थे इसी दौरान विधायक के बेटे ने तेज रफ्तार कार चलाते हुए ठोकर मार दी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि कांग्रेस विधायक का बेटा पुष्पराज सिंह बिना नंबर प्लेट की कार चला रहा था जब गस्त में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसको रोकने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों को ही ठोकर मार दी, तो वही इस घटनाक्रम में एक कांस्टेबल को चोट आई।

कांस्टेबल को आई शरीर में चोट

कांस्टेबल राकेश गुजरिया को चेहरे कमर में चोट आई हैं कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि खंबा भी टूट गया। विधायक पुत्र पुष्पराज पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

‘मम्मी विधायक हैं हमारी…’ बेटे ने गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर
‘मम्मी विधायक हैं हमारी…’ बेटे ने गश्त कर रहे कॉन्स्टेबल को मारी टक्कर

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment