होटल के कमरे में महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, July 19, 2025 8:46 PM

होटल के कमरे में महिला डॉक्टर से रेप की कोशिश
Google News
Follow Us

कोरबा. रामपुर क्षेत्र के एक होटल में ठहरी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी होटल का ही सफाई कर्मचारी निकला।

सक्ती निवासी महिला डॉक्टर कोरबा आई थीं। होटल के एक कमरे में गुरुवार रात करीब 2.30 बजे खिड़की के रास्ते एक युवक दाखिल हुआ और महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक ने चाकू मारने की धमकी देते हुए महिला डॉक्टर का मुंह दबा दिया। इस बीच महिला ने युवक के अंगूठे को दांत से काटा और शोर मचा दिया।

जिसके बाद युवक कमरे से भाग गया। महिला डॉक्टर ने बाजू के कमरे में ठहरी दूसरी महिला डॉक्टर को अपनी आपबीती सुनाई। देर रात घटना की सूचना डॉयल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पुलिस एक टीम मौके पर पहुंची। मामले की छानबीन शुरू हुई। सीसीटीवी की जांच की गई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

घेराबंदी कर पकड़ा

आरोपी राजा खड़िया (35 वर्ष) को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर दिया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोरबा की एक कोर्ट में पेश किया। यहां से रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आरोपी तीन बच्चों का पिता है।

होटल में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास किया गया है। डॉक्टर ट्रेनिंग के लिए आई थी। आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। -सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक, कोरबा

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment