युवक के 9 टुकड़े कर सैप्टिक टैंक में फेंका, भाई पर ही संदेह

By: शुलेखा साहू

On: Saturday, April 18, 2026 6:43 AM

युवक के 9 टुकड़े कर सैप्टिक टैंक में फेंका, भाई पर ही संदेह
Google News
Follow Us

 अंजनिया – बम्हनी थाना अंजनिया चौकी के करियागांव में हत्या की खौफनाक वारदात हुई है। यहां 28 वर्षीय लापता युवक का शव 9 टुकड़े में उसके घर के सैप्टिक टैंक में ही मिला है। पुलिस को आशंका है कि मृतक के बड़े भाई ने रंजिश के चलते हत्या की है। पुलिस भाई से पूछताछ कर रही है।

इस वारदात से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। एएसपी शिवकुमार वर्मा के मुताबिक अंजनिया चौकी में करियागांव निवासी मुन्नालाल साहू ने गुम इंसान की शिकायत की थी कि उसका छोटा बेटा आशीष साहू 28 वर्ष 11 अप्रैल से लापता है।

पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक आशीष की आसपास तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह आशीष के पिता मुन्नालाल ने सैप्टिक टैंक से बदबू आने की शिकायत अंजनिया पुलिस को दी। पुलिस ने सैप्टिक टैंक की जांच कराई तो मृतक युवक के अंग नजर आए।

इसके बाद सैप्टिक टैंक से शव निकाला गया, जो कई टुकड़ो में था। इस खौफनाक वारदात से सनसनी फैल गई। मृतक युवक की शिनाख्त आशीष साहू के रूप में ही हुई।

 

अमेज़ॉन के बम्फर ऑफर के लिए क्लिक कीजिये

 

संवाददाता की आवश्यकता है, सम्पर्क कीजिये – 8435113308

लगातार खबरों को देखने एवं पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक कीजिये

हमारे व्हाट्सअप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक कीजिये

हमारे यूट्यूब वीडियो को देखने के लिए अभी लिंक पर क्लिक कीजिये

Singrauli – कलेक्टर गौरव बैनल पहुंचे जिला अस्पताल, सफाई संविदाकार एवं डाक्टर से दिखे

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment