Singrauli – सिंगरौली जिले में इन दिनों ई रिक्शा पूरी तरीके से यातायात व्यवस्था को खराब करते हुए नजर आ रहे हैं। शहर में कई दर्जन ई रिक्शा संचालित हो रहे हैं। हालांकि ई रिक्शा के ऊपर कोई कार्यवाही न होने से यह मनमानी पर उतारू रहते हैं।
चाहे बात स्कूली बच्चों की करें या फिर आम नागरिकों को यह आए दिन अनियंत्रित होते रहते हैं। साथ ही साथ कभी-कभी तो इन ई रिक्शा के कारण सड़क जाम भी हो जाती है।
सिंगरौली जिले में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नए यातायात प्रभारी काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन यातायात प्रभारी के मेहनत पर इन दिनों ई रिक्शा चालक पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं । यह ई रिक्शा चालक कहीं भी कभी भी आ जाते हैं।
कोई भी बस से अगर सवारी उतर रही है तो उनको बैठाने के लिए यह ई रिक्शा बस के दरवाजा तक आ जाते हैं । जिसके कारण हादसे भी होते रहते हैं । इन ई रिक्शा पर अगर यातायात पुलिस कार्यवाही करें तो यातायात व्यवस्था सुधर सकती है।








