Singrauli – कई घर हुए जलमग्न, जिला प्रशासन रिस्क में जुटा, सभी विद्यालयों में शनिवार को अवकाश घोषित मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में गुरुवार की रात को तेज बारिश ने जमकर कोहराम मचाया। जिस कारण माडा क्षेत्र के कई गांव जलमग्न हो गए। इसके साथ ही कुछ लोगों के घर भी पानी में डूब गए।

आलम यह है कि लोगों को घरों से निकलने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। शुक्रवार की सुबह पुलिस टीम एवं बचाव दल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया। घरों से पानी निकालने और राहत का कार्य के लिए जेसीबी लगाकर सड़क काटनी पड़ी, तब कहीं पानी निकाल सका। पुलिस की माने तो इस तेज बारिश में घरों तक पानी पहुंचा तो जरूर है, लेकिन गांव के सभी लोग अब तक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
1-घरों में घुसा बारिश का पानी
दरअसल पूरा मामला सिंगरौली जिले के माडा तहसील क्षेत्र का है। यहां गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को 5 घंटों में ही करीब 6 इंच तक बारिश हो गई। तेज बारिश के कारण ग्राम बहेरी कला और छतौली जलमग्न हो गए। आलम यह रहा कि कई घरों के पास जलजमाव की स्थिति बन गई। 3 घर तो पानी से पूरी तरह डूब गए। पुलिस द्वारा जेसीबी मशीन की सहायता से गांव और घरों में भरे पानी को निकालने की कवायद जारी रही।

2-जिले में नदी तालाब उफान पर
गुरुवार देर रात शुरू हुई इस आफत की बारिश में माड़ा क्षेत्र के साथ जिले के तमाम निचले इलाके पानी से भरने लगे और कई पुलों के ऊपर से पानी लबालब बहने लगा। बैढ़न थाना क्षेत्र अंतर्गत शासन चौकी के ग्राम पिपरा, थाना लंघाढोल के ग्राम पोड़ीपाठ नाला, खुटार चौकी क्षेत्र के बाजार के बीच रपटे के दोनों तरफ समेत चितरबाही एवं ललमटिया, माड़ा के ग्राम बहरी कला चितरंगी के गोपद नदी, ग्राम कपूर देही, जयंत चौकी क्षेत्र अंतर्गत बलिया नाला व बरगवां थाना क्षेत्र के कसर ग्राम अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज पानी में डूब गया। यहां प्रशासन द्वारा ऐतिहातन बैरिकेडिंग कर आवागमन को रोका गया। वही सिंगरौली पुलिस द्वारा समस्त नागरिकों से दिनभर अपील की गई की इस मौसम में इस मार्ग को पार न करें। इसके साथ ही कई इलाकों में व्यवस्था बनाकर पानी की निकासी भी कराई गई।

3-बरसात को देखते हुए विद्यालय में हुई छुट्टी घोषित
शुक्रवार सुबह भी सिंगरौली जिले के कई लाखों में हुई बरसात के कारण जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों में शनिवार को छुट्टी घोषित कर दी। मौसम विभाग का यह माना जा रहा है की बरसात का यह सितम कल भी जारी रह सकता है।








