Chambal Heavy Rain : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से खबर है जहां चंबल नदी में राजस्थान के कोटा डैम के 12 गेट खोले गए हैं। आपको हम बता दें की चंबल नदी खतरे से 4 मीटर नीचे बह रही है फिलहाल गेट खोलने से जलस्तर में कमी आ रही है।
वहीं दूसरी ओर चंबल नदी के किनारे बसे 91 गांव में अलर्ट जारी कर दिया गया है । प्रशासन ने नदी के किनारे के गांव को अलर्ट किया है वहीं प्रशासन सभी लोगों को सुरक्षित स्थान में पहुंचने की व्यवस्था कर रहा है।
सबलगढ़ जौरा मुरैना अंबाह और पोरसा जिला के अंतर्गत नदी बहती है। वहीं दूसरी ओर सेफ हाउस नहीं बनाने वाले भानपुर गांव के पटवारी को भी कलेक्टर के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर ने गांव गांव जाकर लोगों से बातचीत की है । हर संभव मदद की भी बात कर रहे हैं। कोटा डैम के 12 गेट खुलने से आसपास के गांव भी प्रभावित होते हैं।








