Satna : मध्य प्रदेश के सतना जिले से खबर है जहां सतना ( Satna ) जिले के चित्रकूट थाना अंतर्गत चौबेपुर में मंगलवार को एक युवती ने पूर्व विधायक व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी के घर में खुद को गोली मार ली है।
गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है । युवती ने पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। गोली दाहिनी कनपटी में लगी जिसके कारण युवती की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतिका का नाम सुमन निषाद है और यह जिला चित्रकूट उत्तर प्रदेश की रहने वाली है । इसके अलावा वह अपने मां के साथ पूर्व विधायक के घर में ही काम करती थी।
Satna : पिस्टल से मारी गोरी
मृतका ने पूर्व विधायक की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारी है । गोली चलने की आवाज जैसी अन्य लोगों को लगी वह मौके पर पहुंचे तो युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना की पुलिस जांच कर रही है और प्रथम दृष्टिया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है । लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है
Satna : तय हुई थी सुमन की शादी
बताया जा रहा है कि मृतक सुमन की शादी कुछ दिन पहले ही तय हुई थी जिसके कारण वह काफी तनाव में थी। बता दे की युवती के पिता की मौत करंट लगने से हो चुकी है इसके बाद वह अपनी विधवा मां के साथ पूर्व विधायक के घर काम करती थी। मृतका यहां वर्षों से कम कर रही थी हालांकि वह पिस्टल तक कैसे पहुंची और कई बिंदुओं को लेकर स्थानीय पुलिस जांच कर रही है।








