सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। इस मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग भागीरथी सिंह गोड़ की मौत हो गई। घटना स्थल पर चितरंगी थाना प्रभारी के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल भेज दिया गया है । फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
पूरा मामला चितरंगी थाना क्षेत्र के पिडारिया गांव का है जहां पुलिस को सूचना मिली कि जमीनी विवाद को लेकर दो पड़ोसियों में जमकर मारपीट हुई, वहीं कई लोग घायल भी हुए है, घायल को उपचार के लिए लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना के आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। वही पूरा विवाद जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है।
मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।