शहडोल शहर के भारती टावर में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल, दो करोड़ का नुकसान

By: शुलेखा साहू

On: Tuesday, August 5, 2025 9:22 AM

शहडोल शहर के भारती टावर में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल, दो करोड़ का नुकसान
Google News
Follow Us

मध्य प्रदेश के शहडोल से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां गांधी चौक के पास लगभग 10 से ज्यादा दुकानों में आग लग गई। जैसे ही खबर आसपास इलाकों को लगी पूरे इलाके में हड़कंप मचा है।

आपको बता दे कि भारतीय प्रेस, हरियाणा हैंडलूम समेत दर्जनों दुकानों में आग की लपटे देखी जा सकती है। वहीं करीब 10 ज्यादा दुकानें भी आग की चपेट में आ गई। हालांकि जैसे ही घटना की जानकारी रेस्क्यू टीम और फायर ब्रिगेड को लगी तत्काल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चालू करके आग पर काबू पाने की कोशिश किया जा रहा है।

कई सारी दमकल वाहनों को भी मौके पर बुलाया गया है ताकि आग पर काबू पाया जा सके।

आग के कारण कई लाख रुपए की समग्र जलकर राख हो गई हालांकि मौके पर जिला कलेक्टर सहित तमाम प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है।

आग क्यों लगी, कैसे लगी, अब तक इसका कारण अज्ञात है । आशंका जताई जा रही है कि रात में शॉर्ट सर्किट हुई होगी जिसके कारण आग लग गई है।

यह जो पूरा मामला है कोतवाली थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास का है । वहीं आपको बता दे की शहडोल के इस भारती टावर के ऊपर निवास कर रहे संचालक भी फंसे हैं, संचालक उनकी पत्नी एवं दो बच्चे फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

शहडोल शहर के भारती टावर में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल, दो करोड़ का नुकसान
शहडोल शहर के भारती टावर में लगी आग, देरी से पहुंची दमकल, दो करोड़ का नुकसान

शुलेखा साहू

मैं एक स्वतंत्र लेखक और पत्रकार हूँ, जो समाज, राजनीति, शिक्षा और तकनीक से जुड़े मुद्दों पर गहराई से लिखती हूँ। आसान भाषा में जटिल विषयों को पाठकों तक पहुँचाना Hurdang News के मंच से मेरा प्रयास है कि पाठकों तक निष्पक्ष, स्पष्ट और प्रभावशाली जानकारी पहुँच सके।
For Feedback - editor@hurdangnews.in

Join WhatsApp

Join Now

Facebook

Subscribe Now

Leave a Comment