KATNI – मध्य प्रदेश के कटनी जिले से खबर है जहां ग्रामीणों को जब झकझोर देने वाली एक खबर सामने आई है । पूरा मामला कटनी जिले के ढीमरखेड़ा के सिमरिया गांव से जुड़ा हुआ है।
जहां एक मासूम हिरण आवारा कुत्तों की झुंड का शिकार बन गया। कई कुत्तों ने मिलकर हिरण को घेर लिया और बेरहम के साथ हमला कर दिया, जिसके कारण हिरण की मौत हो गई लोगों ने बताया कि अचानक सुबह हिरण जंगल से भटक कर ग्रामीण इलाके में चला आया और इसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उसे अपना शिकार बना लिया,
गंभीर रूप से घायल हिरण को बचाने की कोशिश की, बावजूद वह नहीं बच सका हालांकि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची उसने भी बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, वन विभाग ने पंचनामा तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
वही इस पूरे मामले को लेकर सिमरिया गांव के लोग भी दुखी हैं उनका कहना है कि आवारा कुत्ते आए दिन कोई ना कोई घटना करते रहते हैं जिसके कारण ग्रामीण और पशुओं की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है, उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि अभिलंब तरीके से गांव में घूम रहे आवारा कुत्तों को काबू किया जाए, ताकि ग्रामीण और जंगली जानवर सुरक्षित रहे .
इस पूरे मामले को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार जंगल कट रहे हैं जिसके कारण जंगली जानवर गांव की ओर पलायन कर रहे हैं। ऐसे में इंसान और जानवरों का आमना सामना होना लाजमी है, वन्य जीव सुरक्षा को लेकर सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए।








