सिंगरौली- बीजपुर रोड, मयार बृज के नीचे झाड़ियों में आज सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बृजेन्द्र सिंह के रूप में बताई जा रही है।
मौके पर मृतक की बाइक खड़ी मिली, जबकि बाइक से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से बृजेन्द्र सिंह का शव लटका हुआ पाया गया। हैरानी की बात यह रही कि शव का पैर ज़मीन पर घुटनों के बल पड़ा हुआ था, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।








